May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया शनिवार को गांव बापेऊ पहुंचे व ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने वोल्टेज कम आने व बार बार ट्रिपिंग के कारण कृषि व घरेलू उद्योग धंधे प्रभावित होने की बात कही। विधायक ने इस समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को जीएसएस में आवश्यक उपकरण लगवाने के निर्देश दिए व खराब उपकरणों को बदलने की बात कही। महिया ने बापेऊ जीएसएस पर 5 MVA का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने के प्रस्ताव सरकार को भिजवा कर स्वीकृति दिलवाने की मांग की। महिया ने गांव की पेयजल समस्याओं के निस्तारण की बात भी कही।