May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-02 at 10.54.18 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। सुबह 10 बजे बाद थाने के सामने भारी भीड़ हो गई है। युवाओं ने मामले की जानकारी मांगी तो पुलिस ने प्रयास किए जाने की बात कही। माहौल गहमागहमी का हो गया और भीड़ ने बाजार की ओर रूख कर लिया है। अनेक युवाओं की टोली बाजार बंद करवाने व व्यापारियों का समर्थन मांगते हुए दुकानें बंद करवा रही है। व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहें है। बता देवें शुक्रवार सुबह से गायब हुई नाबालिगा को ढूंढने की मांग को लेकर कस्बे के नागरिकों में आक्रोश है। आप हर प्रामाणिक व पूरी खबर के लिए जुड़े रहें विश्वसनीय श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं की टोली बाजार की ओर निकली, दुकानें बंद करवाने कर की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 10 बजे लोग एकत्र होने लगे थाने के बाहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा टुकड़ियों में थाने पहुंचना जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बख्तरबंद गाड़ियों में एहतिहात के लिए पहुंची पुलिस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को टोली करवा रही बाजार बंद।