May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2023। सोशल मीडिया पर श्रीडूंगरगढ़ से शिक्षिका के साथ नाबालिग के गायब होने का मामला गर्मा गया है। इंस्टाग्राम व ट्विटर पर मामला छाया हुआ है और चारों ओर नाबालिग को दस्तयाब करने की मांग की जा रही है। भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट करते हुए बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से नाबालिग बालिका के गायब होने के मामले में जिला कलेक्टर बीकानेर को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगे जाने की रिपोर्ट दी है। बता देवें नाबालिग व शिक्षिका का यूट्यूब पर वीडियो वायरल होने के बाद परिजन नाबालिग का माइंड वॉश कर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उसे दस्तयाब करने की मांग कर रहें है। भारी संख्या में नागरिक थाने के बाहर जमा है व यहां हनुमान चालीसा का पाठ किए जा रहें है। मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत, विहिप के विभाग मंत्री विनोद सैन सहित अशोक पड़िहार, अनिल शर्मा, लक्ष्मण उपाध्याय, अनिल सोनी,
प्रदीप जोशी सहित प्रदर्शन के लिए गठित सात सदस्य कमेटी के सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिक धरने पर बैठे है, किया हनुमान चालिसा का पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने किया ट्वीट, मांगी मामले की रिपोर्ट।