May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल बीकानेर के नोरंगदेसर में आ रहें है और इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। गांवो में पीले चावल बांटे गए, बैठकों का आयोजन किया गया, बसों की व्यवस्था की गई, छोटी गाड़ियां बुक की गई, बाजार में नारे लगाकर व्यापारियों को पीले चावल दिए, नेताओं ने अनेक समर्थकों को फोन किया व कार्यकर्ताओं को मोदी की सभा में चलने के लिए निमंत्रण दिया गया है। सभी भाजपा नेता सक्रिय है और कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, छैलूसिंह शेखावत, किसनाराम गोदारा, रामगोपाल सुथार व लकेश चौधरी क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं को बसों द्वारा बीकानेर लेकर पहुंचेगे। भाजयुमो ने आज मुख्य बाजार में भारत माता व मोदी के जयकारे लगाए। शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने बताया कि मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटकर बाजार में सभी से मोदी की सभा में चलने की अपील की। इस दौरान पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, किशन पुरी, शुभकरन सिंह, अजीत सिंह, भेराराम, चन्द्रप्रकाश, ऊमाशंकर, अरुण तावनियां, प्रदीप तिवाड़ी, कालू भार्गव, किसन नैण सहित अनेक युवा मौजूद रहें। वहीं उपतहसील सूडसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटे व प्रधानमन्त्री मोदी की सभा में चलने का निमंत्रण गांव गुवाड़ में दिया। इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष अंकित मोदी, भाजयुमो मंडल महामंत्री मुकेश पंवार, मांगीलाल स्वामी, बजरंग बिश्नोई, विनोद तावंणियां आदि मौजूद रहे।https://fb.watch/lE1iClg3K7/?mibextid=Nif5oz

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा युवा मोर्चा ने लगाए नारे, दिया निमंत्रण, की सभा में चलने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में युवाओं ने बांटे पीले चावल, दिया सभा में चलने का निमंत्रण।