May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2023। कस्बे सहित गांव बाना व सोनियासर में अभी बरसात प्रारंभ हुई है। गांव गुसाईंसर बड़ा, उदरासर व डेलवां में आज जमकर बरसात हुई है। वहीं गुरूवार को अलसुबह व बुधवार शाम कस्बे में अच्छी बरसात हुई जिससे नीचले स्थानों पर पानी भर गया। क्षेत्र के गांव तोलियासर, ठुकरियासर, बिग्गा व बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, जाखासर, बरजांगसर में गुरूवार को जमकर बरसात हुई। बिग्गा में बिग्गा मंदिर का मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए ग्राम पंचायत से इसे दुरस्त करवाने की मांग की जिससे आगामी दिनों में आयोजित होने वाले आसोज का बड़े मेले में यात्रियों को परेशानी ना हो। वहीं गांव ठुकरियासर में अनेक घरों में पानी घुस गया और बरजांगसर से रानासर जाने वाले मार्ग अवरूद्ध होने से ग्रामीणों ने परेशानी का अनुभव किया। गुसाईंसर बड़ा में आज शाम भारी मात्रा में पानी भर गया जिसे सरपंच सत्यनारायण सारस्वत द्वारा प्रयासों ने निकाला गया। ग्रामीणों ने सरपंच का आभार जताया। किसानों ने बरसात से मूंगफली में फायदा होने की बात कही वहीं बारानी किसानों के चेहरे भी खिल गए।

विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने आज बीकानेर में 8, 9 व 10,11 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार यहां मेघगर्जन के साथ अति भारी बारिश की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभी अभी श्रीडूंगरगढ़ में भी बरसात प्रारंभ हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर में अभी प्रारंभ हुई है बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में प्रारंभ हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर से रानासर मार्ग हुआ बरसात से अवरूद्ध, ग्रामीण हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में जमकर बरसे बादल, भरा पानी, सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने किए प्रयास, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाधनुं में आज जमकर हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में आज हुई जमकर बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में गुरूवार को हुई खूब बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राय पूरे अचंल में हुई बरसात, खेतों में आया पानी, प्रसन्न हुए किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बिग्गा जी मंदिर जाने का मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने जताई चिंता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 23 में गुरूवार की बरसात के बाद भरा पानी।