






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया ने शुक्रवार को गांव दुलचासर में सहकारी समिति के भवन का लोकार्पण किया व गांव मोमासर में इसी सत्र से प्रारंभ हो रहें राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण रविवार को करेंगे।
मोमासर में महाविद्यालय का कल होगा लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र से प्रवेश प्रारंभ हो गए है और यहां महाविद्यालय का विधिवत प्रारंभ कल विधायक गिरधारीलाल महिया करेंगे। महाविद्यालय शुरू होने को लेकर गांव के युवाओं सहित आस पास के गांवो में भी उत्साह का माहौल है। प्राथमिक विद्यालय भवन के जिर्णोद्धार के दानदाता पूनमचंद संचेती परिवार ने योगदान दिया। रविवार सुबह 9 जुलाई प्रातः 9.30 बजे होने वाले लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा भाग लेंगे।
गांव दुलचासर में सहकारी समिति भवन व गोदाम का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत दुलचासर में आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन व गोदाम का लोकार्पण किया। समिति द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में महिया ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सेवा सहकारी समिति भवन का निर्माण करवाकर समितियों मिलने वाली सहायता को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास सरकार कर रही है। गांव व ढ़ाणी में बैठे किसान वर्ग को कोई परेशानी व दिक्कत नहीं हो इसके लिए सहकारी समितियों को मजबूत करना होगा। उसको अपने आसपास ही सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विधायक ने कहा कि ग्राम सेवा सहकारी समितियां सक्षम होगी तो गांव व किसान का भला होगा। इस दौरान दुलचासर ग्राम सेवा सहकारी समितियां के अध्यक्ष तोलाराम महिया, सहकारी समिति के व्यवस्थापक मनोज गोदारा, मोडाराम महिया, दानाराम भादू, सुखराम महिया, मोहन भादू, देवीसिंह भाटी, हुकमाराम बुड़िया, गोपालाराम भादू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बता देवें दुलचासर ग्राम सेवा सहकारी समिति को आज स्थाई भवन मिल गया है।





