






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की वह मुखर आवाज बन चुका है जो क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। यही जिम्मेदारी निभाने के क्रम में टाइम्स द्वारा हजारों किलोमीटर दूर धोखाधड़ी का शिकार होकर विदेश में फंस चुके शहर के बेटे को घर लाने की मुहिम चला रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपने सभी पाठकों से आग्रह करता है कि इस मुहिम में शामिल होकर अपने अपने स्तर पर प्रयास करें एवं शहर के बेटे की घर वापसी के प्रयासों में अपनी भागीदारी निभाएं।
यह है मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी सलीम पुत्र जमालद्दीन चूनगर अच्छे पैसे कमाने के सपने लेकर एंजेटों के माध्यम से गत 15 अप्रेल को सऊदी अरब गया था लेकिन एंजेटों द्वारा की गई धोखाधड़ी के कारण ना तो उसे काम मिला एवं ना ही खाने-पीने को कुछ दिया जा रहा है। सलीम के साथ राजस्थान के करीब 20 लोग भी है सभी इसी ठगी का शिकार हुए है एवं अब किसी ना किसी प्रकार से अपने देश लौट आने की गुहार लगा रहे है।
क्या कर सकतें है हम.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सलीम को कम्पनी की कैद से छुडवा कर अपने देश लौट आने के लिए क्षेत्रवासी अपने अपने स्तर पर प्रयास कर सकते है। इस मामले में जिला कलेक्टर द्वारा गृह विभाग को, सांसद द्वारा विदेश मंत्री तक, विधायक द्वारा राज्य सरकार तक मामले को उठाया जाए तो शायद विदेश में बैठे सलीम की कुछ मदद हो सके एवं सलीम अपने गांव, अपने घर लौट सके। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी लोगों से अपने अपने स्तर पर प्रयास करने का आह्वान करता है।
पढें टाइम्स द्वारा प्रकाशित सलीम की वापसी की पूरी खबरें-
परदेसी ने भेजा शहरवासियों के लिए एक खुला पत्र, पढें और पहुंचाए इसे जिम्मेदारों तक।



