May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 2.37.03 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। राज्य सरकार ने युवाओं को शिक्षा के साथ साथ कौशल से भी जोड़ने के लिए आइटीआई एवं 11वीं,12वीं ड्युल कोर्स एक साथ करने की सुविधा और छूट अब युवाओं को दी है। श्रीडूंगरगढ़ स्थित रमन आईटीआई कालेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है और अब युवा दसवीं के बाद आईटीआई में प्रवेश लेकर आईटीआई के साथ साथ 12वीं विज्ञान वर्ग से पास आऊट की डिग्री ले सकते है। आईटीआई के माध्यम से युवाओं को अग्निवीर, रेलवे, मेट्रो, बिजली विभाग, जलदाय विभाग, प्राईवेट कम्पनियों आदि में सुनहरे रोजगार के मार्ग खुल सकते है। साथ ही लगातार बढ़ रहे इलेक्ट्रिकल व्हीकल के कारण भी आईटीआई इलेक्ट्रिशियन को विभिन्न आटोमोबाईल कम्पनियों में भी रोजगार बढ़ रहे है। इसके अलावा अपने स्तर पर भी निजी रूप से इलेक्ट्रिशियन का कार्य भी युवा आईटीआई प्रशिक्षण के बाद खुद कर सकते है। घिंटाला ने बताया कि अभिभावक भी 10वीं के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आईटीआई में प्रवेश दिलवा सकते है।