






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला आज जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर रूके। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने कल्ला से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नवक्रमोन्नत स्कूलों के लिए आभार जताया। गोदारा ने कहा कि इससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को लाभ होगा व शिक्षा का मार्ग खुलेगा। गोदारा ने इन स्कूलों में कमरो के निर्माण, स्कूलों के बाउंडरी निर्माण, टॉयलेट निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कहते हुए शीघ्र स्वीकृति के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों नेताओं में क्षेत्र की राजनीति पर भी चर्चा हुई। यहां कांग्रेस के शिव नाई व राजेश मंडा भी उपस्थित रहें।







