May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और समाज का अभिन्न अंग है। इन आयोजनों से अनेक परिवारों का रोजगार जुड़ा है और आमजन के लिए हैल्दी मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन भी है। ये बात आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने सरदारशहर रोड पर आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को गणेश पूजन करते हुए कही। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा दीप प्रज्ज्वलन कर मंगलकामना की। इस दौरान समिति सदस्य मदन सोनी, राजकुमार प्रजापत, जयप्रकाश जँवरिया, भीखाराम सुथार, दुर्गेश मारू, प्रियंक शाह, श्याम सेन, रूपेश सुथार, जय धरु, जयप्रकाश महावर, राजकुमार शर्मा, दामोदर शर्मा, सोनू नाई उपस्थित रहें। समिति के सदस्यों ने रंगबिरंगी रोशनियों से सजे मेले की प्रशंसा की। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व मेला समिति के विशाल स्वामी व सुनील शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। बता देवें मेले में घरेलू सामानों के साथ विभिन्न प्रकार की खाने पीने की स्टालें भी लगी है। बंबईया भेल व बर्फ का गोला खाने भीड़ उमड़ रही है और शाम होते ही बड़े बड़े झुलों पर झुलने के लिए बच्चों की कतारें नजर आती है।