May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। तीन दिन से अंचल में हो रही हल्की भारी बरसात से गांव दुलचासर में एक रिहायशी मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में पांच जने मौजूद थे और वे भरभराने की आवाज से घर के बाहर दौड़ कर निकल आए। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ और मानव जीवन बच गया। रविवार शाम हुई इस घटना के पीड़ित रेवंतसिंह ने बताया कि तीन दिन से हो रही बरसात के कारण उसके मकान के छज्जे और अन्य भाग टूट कर नीचे आ गिरे। ऐसे में पांच परिजन मौजूद थे और कुछ टूटने की आवाज आई तो वे घबरा कर बाहर निकल आए। तभी अचानक मकान के आगे के दो कमरे भरभरा कर गिर पड़ें। गांव में ये चर्चा का विषय बना हुआ है। बता देवें गांव ठुकरियासर, बाना, रीड़ी और ऊपनी में भारी जलभराव हो रखा है और ग्रामीण परेशान है। दुलचासर सरपंच सुमित्रा देवी, पूर्व सरपंच मोडाराम महिया ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित राहत दिलाने की मांग की है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी जागरूक नागरिकों से अपील करता है कि वे भी अपने आस पास ध्यान देवें और ऐसे मकान जो गिरने की कगार पर हो उसमें रहने से लोगों को मना करें जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भरभरा कर गिर गया रिहायशी मकान, गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मकान में रहने वाले बाहर चले गए जिससे कोई हादसा होने से बच गया।