May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। सावन मास में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है और शिव पूजन के अनेक विशेष आयोजन मंदिरों में, घरों में होते है। कस्बे के बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर में सावन के पहले दिन से शिव का सुदंर श्रृंगार किया जा रहा है। युवतियां लवली सिखवाल, आरती सिखवाल, ज्योति सिखवाल, कमल पालीवाल व नीरज सीखवाल श्रृंगार करते है। युवतियों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से फूल लेकर उनकी मालाएं बनाकर रोजाना शाम को शिव मंदिर की सजावट करती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शिव दर्शन के साथ सजावट की प्रशंसा कर रहें है।
संगीतमय रामकथा का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन माह में कस्बे के बिग्गाबास में 10 अगस्त से 18 संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीचुन्नीलाल गोविंदराम चांडक का नोहरा में आयोजित कथा का वाचन पवनजी महाराज करेंगे। आयोजक समिति के श्रीभगवान चांड ने बताया कि कथा के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है व कथा समय दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर में सावन के पहले दिन से हो रहा भगवान शिव का विशेष श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धालु युवतियों की टोली कर रही है विशेष सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नित नया हो रहा है श्रृंगार, श्रद्धालु कर रहें है दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न रंग व प्रकार के फुलों से की जा रही है सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों से भांति भांति के फूल लेकर करती है युवतियां ये श्रृंगार।