






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। समर्थन मूल्य पर खरीद 14 जुलाई तक होनी थी परंतु बारिश व बारदाने की कमी के कारण खरीद अवधि 10 दिन ओर बढ़ा दी गई है। सरसों की खरीद अब 24 जुलाई तक हो सकेगी। कृषि मंडी में स्थित श्रीडूंगरगढ खरीद केंद्र व उपकेंद्र व गांव रीड़ी के केंद्र सहित तीन केंद्रो पर खरीद हो रही है। क्षेत्र का किसान तीनों में किसी भी केन्द्र पर अपनी उपज दे सकता है। श्रीडूंगरगढ़ केंद्र के अशोक पोटलिया ने बताया कि अभी तक सरसों समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए क्षेत्र 3700 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभी तक तीनों केंद्र पर 2059 किसानों की सरसों खरीद हुई है। अभी भी क्षेत्र के 1,641 किसान खरीद से वंचित है और इन किसानों को अब राहत मिल सकेगी। पहले बारदाना की कमी व अब बरसात के कारण खरीद प्रभावित हुई और बता देवें सरसों खरीद की पेडेंसी अधिक होने के चलते खरीद की समयावधि पहले 14 दिन बढ़ाकर 14 जुलाई कर दी थी अब इसे दूसरी बार ओर बढ़ा दी गई है।




