






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग व श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल ने बाजार में स्थित पुस्तकालय भवन में फूड व रजिस्ट्रेशन लाईसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भानुप्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार व राकेश गोदारा ने दिनभर बैठ कर फाइलें खंगाली व अपनी सेवाएं दी। शिविर में कुल 186 व्यापारियों को राहत मिली जिसमें 22 फूड लाईसेंस व 163 रजिस्ट्रेशन मौके पर ही जारी किए गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने बताया कि जिन व्यापारियों का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से कम है उनके लिए फूड रजिस्ट्रेशन जारी किया गया तथा जिनका टर्नओवर 12 लाख से अधिक रहा उनके मौके पर ही फूड लाईसेंस बनाए गए। पारीक ने कहा कि FSSAI के नियमानुसार किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री के व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के लिए अब लाईसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है जिसके लिए मंडल ने व्यापारियों की सुविधा के लिए विभागीय अधिकारियों के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ शहर व देहात के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें व फूड रजिस्ट्रेशन करवाए व फूड लाईसेंस बनवाए। व्यापार मंडल के महामंत्री संजय करनाणी ने अधिकारियों सहित सभी का आभार जताया। मंडल के सदस्य व्यापारियों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी व व्यवस्थाएं संभाली।





