






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। एक ओर जहां समाज में आर्थिक अराजकता बढ़ने के इस दौर में अनेक लूट व छोटी बड़ी चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ऐसे माहौल में क्षेत्र के गांव लखासर के राजूराम पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए प्रेरणीय उदाहरण दिया है। घटना तुलसी सेवा संस्थान में हुई। यहां राजूराम अपने चाचा को चिकित्सकीय जांच के लिए लेकर आया और उसे को अस्पताल परिसर में 4310 रूपए नगद मिले। राजूराम ने प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी के पास जाकर नगद राशि मिलने की बात कही। गांधी ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में असली मालिक की पहचान की और उसे बुलाया गया। इस राशि का मालिक ऊपनी निवासी लेखराम पुत्र पूराराम जाट निकला और राशि उसे लौटा दी गई। लेखराम ने राजूराम का आभार जताया वहीं प्रशासक ने कहा कि ऐसी घटनाओं से मानवीयता की स्थापना होती है जिससे प्रतीत होता है कि आज भी नागरिकों में हमारे सांस्कृतक मूल्य जीवित है।




