May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। कालू रोड पर आए दिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच चिंताजनक खबर एक स्कूली बस से सवारी बस टकराने की आई है। करनी नगर के पास हुई दुर्घटना में सवारी बस लूणकरणसर ने श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी जो सामने आ रही स्कूली बस से टकरा गई। गनीमत रही बस बच्चों को घर छोड़ कर लौट रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई। स्कूली बस चालक घायल हुए है वहीं सवारी गाड़ी में दो जने चोटिल हुए है। मौके पर भीड़ हो गई है और तीनों को अस्पताल लाया गया है। ध्यान रहें गत सोमवार को ही यहां एक 10 वर्षीय बालक अरबाज अकाल मौत का शिकार हो गया था ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को दूरस्त करने की मांग भी उठने लगी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टकराई दो बसें, मौके पर हुई भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ देर पहले हुए हादसे में आस पास के लोग पहुंचे मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बस हुई क्षतिग्रस्त, चालक हुआ घायल।