






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अभी अभी दो मौसम देखने को मिले है। अंचल में बादल छा गए है और हाइवे पर जमकर बरसात हो रही है। वहीं शहर में बरसात नजर ही नहीं आ रही है। ऐसे में हाइवे से लोग शहर के भीतर नागरिकों को फोन कर बरसात की सूचना दे रहें है। वहीं शहर से हाइवे की ओर जाने वाले लोग भी आश्चर्यचकित हो रहें है और एक शहर दो मौसम की चर्चा हो रही है।





