May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। गत दो वर्ष से गणित के शिक्षक नहीं, लंबे समय से तीनों भाषाओं अंग्रेजी, संस्कृत व हिंदी के शिक्षक नहीं, खेल के प्रति बच्चों में जागरूकता नहीं, ये शिकायतें लेकर गांव जैसलसर के ग्रामीण राजकीय स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि नौनिहालों की शिक्षा को लेकर गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने व बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की बात स्कूल स्टाफ से कहते हुए आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ आकर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व मुख्य शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत को ज्ञापन देते हुए सुधार की मांग की। प्रजापत ने शीघ्र ही शिक्षकों की पूर्ति करने का आश्वासन दिया। गांव के जागरूक युवा मनीष गिरी ने बताया कि गत वर्ष भी ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और अब शीघ्र नियुक्तियां नहीं होने पर युवा व ग्रामीण स्कूल के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान लक्ष्मणराम चाहर, सोहनराम गोदारा, रामनिवास शर्मा, मांगीलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, स्वरूप सिंह, मनीष गिरी, मदनलाल सुथार, ओमप्रकाश नाई, प्रदीप सिंह ,महावीर चाहर, श्रवण नाई, रमेश नाई, भेरूं गिरी, रवि चाहर, राजवीर सिंह, दशरथ सिंह सहित अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की मांग की ग्रामीणों ने, दिए ज्ञापन।