May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में करीब 6 करोड़ की लागत से 42 गलियों में करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण, पुनर्निर्माण की स्वीकृतियां गुरुवार सुबह जयपुर में हुई और गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके शिलान्यास करने के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है। प्रदेश भर में सभी नगरपालिका क्षेत्रो में सरकार द्वारा बनाई जा रही 10-10 किमी इन सड़कों का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास शनिवार सुबह किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सड़कों का शिलान्यास हेतु मुख्य कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे राजकीय हाई स्कूल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गिरधारीलाल महिया करेंगे एंव ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।