






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में आंदोलन करने वालो के खिलाफ हुए मुकदमे के विरोध में शुक्रवार क्षेत्र में दिन भर गहमागहमी रही। शुक्रवार को दिन भर एक और जहां विरोध में बाजार बंद रहा वहीं दूसरी और मामले में नामजद किये जाने के बाद गिरफ्तारी देने पहुंची भाजपा नेत्री को पुलिस ने थाने से लौटा दिया। भाजपा नेत्री लकेश चौधरी के खिलाफ पुलिस मामले में बिना अनुमति के शक्ति प्रदर्शन करने ओर राजकार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपो को लेकर भाजपा नेता लकेश चौधरी आज पुलिस थाने में गिरफ्तारी देने पहुची । थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने भाजपा नेता से कहा कि मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा के पास होने की वजह से उनके क्षेत्राधिकार में नहीं हैं और अब इस मामले में जो भी कार्यवाही होगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ही करेंगे। इस वजह से भाजपा नेता लकेश चौधरी की आज गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले में लकेश ने कहा कि जनता के हित की मांग आंदोलन में उठाई गई थी लेकिन पुलिस द्वारा बिना मतलब के लोगो को भड़काने के लिए झूठे आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह जनता और कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास है लेकिन हम नही डरेंगे और इसका भी पुरजोर विरोध करेंगे।



