May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-16 at 5.24.45 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। अणुव्रत समिति की द्विवार्षिक साधारण सभा बैठक रविवार को तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में आयोजित की गई। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ समिति की बागडोर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुमति कुमार पारख को चुन कर उनके हाथों में सौंप दी गई है। पारख ने अणुव्रत का संदेश घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पारख ने कहा कि वे अपने पिता समाजसेवी दिवंगत विजयसिंह पारख के समान पूर्ण निष्ठा से समिति की सेवा में अपनी भूमिका निभाएंगे। पारख अब 2023 से 2025 तक समिति का कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में शुरू बैठक में मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने अणुव्रत गीत संगान किया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई में चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी श्रवणकुमार सिंधी को दी गई। सिंधी ने सर्वसम्मति से निर्वाचन का महत्व बताया और अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित करने को कहा। इस पर अशोक बैद ने सुमति पारख का नाम प्रस्तावित किया। मनीष नौलखा व सुशील सेरड़ीया ने पारख के नाम का अनुमोदन किया। सदन ने भी सर्वसम्मति दी और निर्वाचन अधिकारी ने सुमति को अध्यक्ष घोषित किया। राज्य प्रभारी विनोद बच्छावत की देखरेख में संपन्न हुए। बैठक में के.एल. जैन, पवन सेठिया, विशाल स्वामी, मनोज गुंसाई, कुम्भाराम घिंटाला, संजय पारीक, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, अशोक झाबक, शुभकरण पारीक, चमन श्रीमाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा सुमति पारख को मिली अणुव्रत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव अधिकारी श्रवण कुमार सिंधी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने पढ़ा प्रतिवेदन।