May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-16 at 7.16.54 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। क्षेत्र के गांव समंदसर व मणकरासर के बीच 69 लाख की लागत से 2.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया व आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने सड़क का लोकार्पण किया। महिया ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क का नवनिर्माण सरकार से मंजूर करवाया गया व इस निर्माण के पूरा होने से दोनों गांवो में आवागमन सरल हो जाएगा व सैंकड़ो ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। महिया ने कहा कि सड़क से सदन तक जनसमस्या का समाधान करवाने में कोई कोर कसर नहीं रखी है और यदि जनता का पुनः आशीर्वाद मिला तो विकासशील श्रीडूंगरगढ़ को विकसित बनाने की अवधारणा को साकार करने का प्रयास निष्ठा पूर्वक की जाएगी। लोकार्पण समारोह में दोनों गांवो के मौजिज ग्रामीण शामिल रहें और विधायक का आभार जताते हुए साफा व फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल कुलड़िया ने कहा कि लंगे समय से इस सड़क की मांग थी और विधायक द्वारा इसे डामरीकरण करवा ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान समारोह में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमाकांत त्रिवेदी, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच किस्तुरारम व पूरबाराम मेघवाल, हड़मानाराम सारस्वत, शिवरत्न शर्मा, जेठाराम कुलड़िया, धनाराम पुनिया, रेवंत दुसाद, लक्ष्मीनारायण सारस्वत, चोखाराम गोदारा, सूरजाराम गोदारा, मामराज आंवला, गोपाल भादू दानाराम तरड़, मालाराम आंवला, पीथाराम भादू, नंदू शर्मा, तिलोकाराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, रेखाराम गोदारा, पुरबाराम गोदारा , भेराराम गोदारा, दुलाराम गोदारा, पोमाराम नायक, तेजाराम नायक, केसराराम मेघवाल, इमरताराम मेघवाल, गणेश सांसी, प्रभुराम गोदारा, भूराराम भाट, दुलाराम भाट, पूर्णाराम भाट, भागीरथ गोदारा, मघाराम गोदारा, मुखराम नायक, सहित बड़ी संख्या में समन्दसर-माणकरासर के ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुड़े दो गांव, विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने महिया को साफा व फूलमालाएं पहना कर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर व मणकरासर के ग्रामीण शामिल हुए लोकार्पण समारोह में।