May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। आधी रात को घर में घुसकर सास को पकड़ कर बहू से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया निवासी पेमादेवी नायक ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई को मैं मेरा पुत्र व बहू अपने घर में सो रहे थे तभी रात 12 बजे के आस पास इसी गांव का मुन्नीराम नायक व रामकरण जाट गलत नियत से घर में घुसे। मुन्नीराम ने मेरी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और रामकरण ने मेरे हाथ मुंह पकड़ लिए। शोर सुनकर मेरा बेटा उठ गया और आरोपियों ने बेटे बहू के साथ मारपीट करते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच सीओ रामेश्वर सारण को सौंप दी है।