






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का पीछा कर उसका रास्ता रोका व हाथ पकड़कर बालिका से बदतमीजी करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। बालिका के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब 6 उसकी बहन गांव के रेलवे स्टेशन के पास से घर की ओर आ रही थी। साथ में नन्हा भानजा भी साथ था तभी एक जीएसएस पर कार्यरत संविदाकर्मी बेनीसर निवासी रामानंद जाट ने उससे बदनियती से लज्जा भंग करते हुए छेड़छाड़ की। बालिका के चिल्लाने पर भाई सहित परिजन मौके पर आए तो आरोपी ने कोई कार्रवाई करने पर बालिका को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ रामेश्वर सारण को सौंप दी है।



