May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। कालू रोड पर स्थित हजारों बीघा गौचर भूमि लगातार भू माफियाओं की भेंट तो चढ़ ही रही है वहीं अवैध वन कटाई व पशु चराई भी यहां जोरों पर है। आज जागरूक नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन से दखल करते हुए गौचर बचाने की गुहार लगाई। इन नागरिकों ने गौचर बचाने की मांग करते हुए गौचर से भेड़ बकरी चरवाहों को तथा अवैध वन कटाई करने वालों को बेदखल करवाने की मांग की। नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को बताया कि कालू रोड व धोलिया रोड पर सन 1957 में अनेक दानदाताओं ने गौसेवार्थ अपनी भूमि सौंपी थी। ये भूमि करीब 27 हजार बीघा भूमि है जो गौसंवर्धन के लिए रखी गई है। आज ये भूमि अतिक्रमणकारियों की भेंट चढ़ रही है और भूमाफिया के वारे न्यारे हो रहें है। बड़ी संख्या में गौवंश बाजार में, शहर में बेसहारा घुमते हुए परेशान हो रहा है। इन सभी को गौचर में छोड़ा जाए व यहां से भेड़ बकरियों के बड़े-बड़े झूंड यहां चर रहें है। वन विभाग क्षेत्र में अवैध वन कटाई भी नियमित जारी है जिससे पर्यावरण को नुकसान भी हो रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि इस गौचर भूमि को सरंक्षित किया जावें और अवैध वन कटाई रोक कर अन्य चरवाहों को बेदखल किया जावे। नागरिकों ने उपखण्ड अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन व वन विभाग को भी पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान नारायण मोट, गोरधन, पन्नाराम, सत्यनारायण, घनश्याम दास, भंवरलाल गोदारा, मुखराम गोदारा, शूरवीर मोदी, धन्नाराम, अशोक सारण सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपकर गौचर बचाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस थाने में एसआई वीरचंद को सौंपा ज्ञापन, की गौचर खाली करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग में दिया ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग।