






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। मुख्य बाजार में स्थित श्रीराम स्नेही सुपर मार्केट के नवगठित व्यापार मंडल के सदस्यों का मंगलवार रात फूलमालाओं से स्वागत कर साफा पहना कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष सांवरराम महिया ने व्यापारी हित में कार्य करने व एकजुट होकर मंडल को मजबूत करने का संकल्प लिया। यहां उपाध्यक्ष रामप्रताप गोदारा, महासचिव रामकरण जाखड़, मंत्री राजूराम भादू, मंडल प्रभारी कलयाणसिंह राजपूत, वरिष्ठ व्यापारी विजयराज दर्जी का सम्मान किया गया। परमेश्वरलाल गोदारा ने कहा कि व्यापारी की हर समस्या का समाधान करना संगठन की पहली प्राथमिकता। स्वागत सभा में कपड़े के व्यापार को लेकर क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा की गई। सभा में सीताराम भादू, सीताराम चोटिया, परमेश्वरलाल गोदारा, भंवरलाल जाखड़, भागूसिंह राजपूत, महावीर जाखड़, हनुमान गुर्जर, मनोज शर्मा, शोभाराम शर्मा, मनोज चाहर, अनोप सिद्ध, महेश महिया, पवन बाना, विकास मोटसरा, हरचंदनाथ सिद्ध, सीताराम गोदारा, ओमप्रकाश जाखड़, रामप्रकाश सियाग, नोरंग नाई, मुखराम शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, श्रीभगवान ज्यानी, पप्पूराम डूडी, शंकरलाल गोदारा, नरपतसिंह राजपूत, ओमप्रकाश जाखड़, जगदीश सारण, नरपत राजपुरोहित, बजरंग राजपुरोहित, रामलाल, कालूराम मोटसरा कार्यक्रम में शामिल किया। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन चाहर और विजयपाल जाखड़ ने किया। इस दौरान श्रीराम स्नेही सुपर मार्केट के सभी व्यापारी मौजूद रहें।




