May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-23 at 6.16.56 PM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023। देश का दुर्भाग्य है की उद्योगपति मित्रों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार देश को बेच रही है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनहित को समर्पित है। ऐसे में जनहितों की रक्षा के लिए जरूरी है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हो। यह आह्वान किया कांग्रेस के नवनिर्वाचित देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने और मौका था गांव कुचोर आथुनी में आयोजित अभिनंदन समारोह का। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिहाग को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और पार्टी एकजुटता के साथ सरकार दोहराने के लिए जुटे हुए हैं। अभिनन्दन के समारोह की अध्यक्षता किशनाराम रिंटोड़ ने की और जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल, कुचोर सरपंच बनवारीलाल सिहाग, पूर्व सरपंच छोगाराम रिंटोड़, भंवरलाल रिंटोड, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रवणराम रिंटोड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुंदर बेरड़, उतमामदेसर पूर्व सरपंच फुसाराम तर्ड, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सिहाग का माल्यार्पण किया गया और साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी फूलमाला से देहात जिलाध्यक्ष का किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया अभिनंदन समारोह में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिशनाराम ने सरकार रिपिट करने का दिलवाया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर यूथ कांग्रेस के निर्वतमान अध्यक्ष हरिराम बाना का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजूद रहें वरिष्ठ कांग्रेसी।