May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-23 at 5.08.28 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023। बीकानेर देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने आज श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 1 अगस्त को भाजपा द्वारा किए जा रहें घेराव की तैयारी के लिए बैठक ली। सारस्वत ने कार्यकताओं को कमर कस लेने की बात कहते हुए घेराव में जयपुर चल कर गहलोत सरकार के विरूद्ध बिगुल बजाते हुए राजस्थान में बदलाव का आह्वान करने की बात कही। इस दौरान बिग्गा बास के बूथ अध्यक्षों की बैठक ली गई और घर घर भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की बात कही। बूथ अध्यक्षों का कार्य पूर्ण पाए पर बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ के घरों में गहलोत सरकार के फैल कार्ड वितरित करने फैल कार्ड घर घर देने की जिम्मेदारी सौंपी। सारस्वत ने आगामी कार्यक्रमों के साथ 5-5 पौधे लगाने की भी शपथ दिलवाई। पौधारोपण का प्रांरभ आज बूथ न.102 पर प्रभारी के साथ मिलकर की गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बुरी तरह से फैल साबित होने के साथ ही जन विरोधी सरकार बन कर उभरी है। मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने सभी अध्यक्षों को भाजपा कार्यकर्ताओं के दो-दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा तथा मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम आग्रह पूर्वक जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, शक्ति केन्द्र प्रभारी मूलचंद इंदोरिया, शक्ति केन्द्र संयोजक भवानी प्रकाश तावनियां, बूथ अध्यक्ष मदन गौड़, बूथ अध्यक्ष ओम प्रजापत, बूथ अध्यक्ष छगन नाई, बूथ अध्यक्ष तरुण प्रजापत, बूथ अध्यक्ष किशन पूरी, बूथ अध्यक्ष शिव भगवान पुजारी, मोहनलाल शर्मा, तोलाराम पारीक सहित शक्ति केन्द्र बिग्गा बास – 2 के अपेक्षित बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ने बिग्गाबास में महाघेराव में चलने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच पांच पौधे लगाने का लिया संकल्प।