May 20, 2026
010101

कल सुबह इन गांवो में होगी बिजली कटौती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 132 श्रीडूंगरगढ़ से 33 केवी लाइन ठुकरियासर बंद रहेगी और इस लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण विभाग द्वारा कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी जिससे गांव ठुकरियासर, जेतासर, तोलियासर की विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय सुत्रों ने प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों गांवो के साथ इस क्षेत्र के कृषि कुएं भी कटौती से प्रभावित होंगे। आप अपने क्षेत्र की हर एक काम की खबर के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।

शिक्षकों ने उठाई आवाज, बंद हो महिलाओं के प्रति अत्याचार, दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज में बुद्धिजीवी वर्ग माना जाता है शिक्षक वर्ग, और आज इस वर्ग ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार राजवीरसिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए महिलाओं के प्रति हो रहें जघन्य अपराधों को रोके जाने की मांग की। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले कर्मचारियों ने सर्वोच्च नयायालय की कमेटी का गठन कर मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। संघ ने जोधपुर में नाबालिग के साथ हुए रेप कांड सहित जंतर मंतर पर न्याय के लिए बैठी महिला पहलवानों की सुनवाई करने व महिला सम्मान को कायम करने की मांग की। इस दौरान एकत्र शिक्षकों ने शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की। संघ के सभा अध्यक्ष बालाराम मेघवाल ने किसी भी शिक्षक को उपखंड कार्यालय में नहीं लगाने के आदेश शिक्षा निदेशक द्वारा दिए जाने और प्रशासन को इससे बाज आने की बात कही। तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू ने कहा कि उपखंड अधिकारी ने 70  से ज्यादा शिक्षकों को नोटिस दिए परंतु सभी का उत्तर एक साथ संघ के लेटरपेड पर दे दिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई का संगठन द्वारा एकजुट होकर जवाब दिया जाएगा। इस दौरान संघ के सदस्य शिक्षक मौजूद रहें।

क्षेत्र के चार गांवो के नव मतदाताओं ने सीखा वोट देना, ली शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन संबंधी गांव गांव पहुंच कर युवा व नव मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने निकली निर्वाचन विभाग की टोली आज धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, सत्तासर व लिखमादेसर के राउमावि में पहुंची। दल के नौरतमल शर्मा, प्रदीप कौशिक व किशोरीलाल ने ईवीएम मशीन व वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। युवा छात्र छात्राओं को मतदाता शपथ भी दिलवाई। इस दौरान शहीद राकेश चोटिया राउमावि धीरदेसर चोटियान के प्रधानाचार्य शिवनाथ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जाना व समझा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लिखमादेसर में नवमतदाताओं ने ली मतदाता शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में युवतियों ने सीखा वोट देना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि धीरदेसर चोटियान में युवा मतदाताओं ने समझी निर्वाचन प्रक्रिया।