May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई2023। सभी धर्म प्रेम व सौहार्द की ही शिक्षा देते है और क्षेत्र में ऐसे अनेक उदाहरण है जो समाज को एकजुट होकर रहने की प्रेरणा देते है। क्षेत्र में सभी नागरिक मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करते हुए समरसता का उदाहरण बने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की ये अपील है। ये बात सीओ श्रीडूंगरगढ़ रामेश्वरलाल सहारण ने आज थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में कही। सीआई अशोक विश्नोई ने कहा कि आगामी 29 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार भाईचारे से मनाया जाए स्थानीय नागरिकों से पुलिस की ये अपेक्षा भी है और अपील भी है। विश्नोई ने कहा कि असामाजिक तत्वो किसी जाति समुदाय या धर्म के हो उनके प्रति किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस जाप्ता, गश्त बढ़ाने के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में भाजपा नेता रामगोपाल सुथार,राधेश्याम सारस्वत, सोहनलाल ओझा, हरि जोशी, शिव तावनियाँ, हरि सिखवाल, संतोष विनायकिया, सलीम बहेलिया, सद्दाम हुसैन, हसन अली, एडवोकेट केके पुरोहित, सीमा जोशी, दीपक बाहेती, हुसियार खान, मुमताज रायन, बाबू खान सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाना परिसर में बुलाई गई सीएलजी बैठक।