May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-25 at 9.41.26 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। मंगलवार रात अभी अभी नेशनल हाइवे पर झंझेऊ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक कार ट्रक से टकरा गई और मौके से प्राप्त प्राथमिक सूचना के अनुसार कार में सवार दो जनों की मौत हो गयी है व 2 महिलाए मदद का इंतजार कर रही है। मौके पर उपस्थित युवकों ने टाइम्स को जानकारी देते हुए एम्बुलेंस व पुलिस को फोन किया। ट्रक चालक फरार हो गया है व कार बुरी तरह से सड़क पर बिखर गयी है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर शेरूणा 108 एम्बुलैंस पहुंची एवं दोनो घायलों को गंभीर अवस्था देखते हुए सीधे बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के लिए रवाना हुई है। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ से आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस एवं कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायलों को गाड़ी से निकालने का प्रयास करते मौके पर पहुंचें लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर एकत्र हुए लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, फंस गए सवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाडी में फसें घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर पड़े घायल कर रहे है मदद का इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण हादसे में कार चकनाचूर, उछल कर बाहर गिरे सवार।