May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-25 at 9.19.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज दो अलग अलग कार्रवाईयों में दो जनों को गिरफ्तार किया।

वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैम्पर चोरी के मामले में वांछित अपराधी रूघाराम पुत्र भंवरलाल जाट निवासी खेजड़ा उत्तरादा, भानीपुरा, को आज एएसआई पूर्णमल ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्णमल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को सरदारशहर न्यायालय में जमानत मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। रूघाराम गत 7 मई 2022 को कालूबास में हुई कैम्पर चोरी के मामले में वांछित था। इस मामले में कैम्पर पहले ही मिल गई थी और रूघाराम का एक साथी राकेश को भी पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

अवैध शराब के साथ के एक जना गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई रविन्द्रसिंह की टीम ने आज सुबह मुखबीर की सूचना पर मोमासर बास में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब ले जाते हुए लालचंद वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 42 पव्वे जब्त कर लिए और मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हवासिंह को सौंपी गई है।