May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-26 at 5.50.07 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2023। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांव कितासर, जेतासर, ठुकरियासर, मोमासर, लोढेरा, बाना, रीड़ी, इंदपालसर हीरावतान, लखासर, हेमासर सहित पूरे अंचल में जमकर बादल बरसे है। गांवो के नीचे के इलाकों में पानी भर गया है। रीड़ी में जलभराव से ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है और बस स्टैंड दो पर पानी ही पानी भरा है। बाना गांव में भी बड़ी संख्या में घरों में पानी भर गया है। बारानी व सींचित खेतों में किसान प्रसन्न है। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के प्राय सभी गांवो में अच्छी बरसात हुई है। बता देवें कस्बे में सवा घंटे में 189 एमएम बरसात के बाद अनेक स्थानों पर पानी भर गया है। आप भी सभी गांवो से देखें विशेष फोटो जो किसानों व ग्रामीणों ने भेजें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर भाटियान में जमकर बरसे बादल, गलियों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में हुई बरसात से अच्छी मूंगफली में होगा फायदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में जमकर बरस रहें बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में गलियां हुई जलमग्न
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में हो रही है बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हो रही है झमाझम बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में अच्छी बरसात के बाद मिट्टी के घरोंदे बनाते बालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही, खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर हिरावतान में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में तेज बरसात से दरार आई पानी की कुंड में।