






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2023। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांव कितासर, जेतासर, ठुकरियासर, मोमासर, लोढेरा, बाना, रीड़ी, इंदपालसर हीरावतान, लखासर, हेमासर सहित पूरे अंचल में जमकर बादल बरसे है। गांवो के नीचे के इलाकों में पानी भर गया है। रीड़ी में जलभराव से ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है और बस स्टैंड दो पर पानी ही पानी भरा है। बाना गांव में भी बड़ी संख्या में घरों में पानी भर गया है। बारानी व सींचित खेतों में किसान प्रसन्न है। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के प्राय सभी गांवो में अच्छी बरसात हुई है। बता देवें कस्बे में सवा घंटे में 189 एमएम बरसात के बाद अनेक स्थानों पर पानी भर गया है। आप भी सभी गांवो से देखें विशेष फोटो जो किसानों व ग्रामीणों ने भेजें है।


















