






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेतों में हिस्से को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहे है। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में जरिए इस्तगासा तहसील के गांव कुनपालसर निवासी पति-पत्नी को उनके ही बड़े भाई द्वारा पीट देने व जेठों द्वारा लज्जा भंग करने का मामला दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता राजूदेवी जाट ने अपने जेठ फुसाराम एवं मानाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में राजूदेवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ गत 7 जुलाई को अपने खेत पर काश्त करने गई थी। तभी आरोपी एक राय होकर आये व खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर राजूदेवी व उसके पति मांगीलाल को खेत बुवाई नहीं करने के लिए धमकाते हुए उनके साथ गाली गलौच करने लगे और मारपीट की। शोर मचाने पर बड़े जेठ का बेटा बचाने आया तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है।



