May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। पति को पीटने व पत्नी से छेड़छाड़ करने , जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गांव इंदपालसर बास गुसांईसर निवासी 27 वर्षीय भैराराम पुत्र मूलाराम मेघवाल ने बिग्गा निवासी दो भाई अशोक व गोपाल पुत्र संतराम जाखड़ सहित कालूराम पुत्र भगवानाराम जाखड़, हड़मानाराम पुत्र करणाराम जाखड़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताय कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे आरोपी पिकअप से उतरे और मेरी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे जब मैं छुड़वाने लगा तो मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।