






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। मासूम बच्चों के चेहरे देखकर हर किसी के मन में वात्स्लय व दया उमड़ आती है और आज एक पिता द्वारा जान से मारने का प्रयास करने का आरोप एक नन्हीं सी बालिका ने पुलिस के सामने लगाया है। बालिका गत 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती है और फिलहाल खतरे से बाहर है। 8 साल की मासूम ने पुलिस को बताया कि पापा ने मुंह में लक्ष्मण रेखा चौक ठूंस दी। पापा ने कहा इसे खा ले नहीं तो जान से मार दुंगा, पापा रोजाना मम्मी को भी मारते है। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक 8 वर्षीय बालिका ने ये आरोप अपने सोतेले पिता पर लगाए है। उसने एएसआई हेतराम को दिए बयान में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी उसके सोतेले पिता ने गत 18 जुलाई को सुबह सवा ग्यारह बजे मम्मी घर पर नहीं थी तो उसके सोतेले पापा ने उसे जबरदस्ती लक्ष्मण रेखा खिलाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



