






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। राज्य भर में चल रहे चुनावी तबादलों के दौर में पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव किया गया है। रविवार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी हुए आदेश में 82 पुलिस उप अधिक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। इसी आदेश में श्रीडूंगरगढ़ सीओ रामेश्वरलाल सहारण श्रीडूंगरगढ़ से हटा कर नागौर जिले में डेगाना सीओ के पद पर लगाया गया है। हालांकि श्रीडूंगरगढ़ सीओ पद पर किसी को लगाया नही गया और पद रिक्त ही है।



