






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। रविवार देर शाम अखाड़ा कमेटी मुस्लिम समाज द्वारा “यादे शहीद करबला” कार्यक्रम का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ के सभी इमाम के सान्निध्य में आयोजित किया गया। मोहर्रम के मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के मौजिज नागरिकों ने तहसीलदार राजवीरसिंह, सीओ रामेश्वरलाल सहारण, थानाधिकारी अशोक विश्नोई, पालिका एसआई कमल चांवरिया को फूलमालाएं पहना कर साफे बंधवाए। कार्यक्रम में तहसीलदार राजवीरसिंह ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समाज का आभार जताया। उन्होंने सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते हुए युवाओं को समाज में शिक्षा के साथ विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। सिंह ने कहा कि युवाशक्ति सकारात्मक योगदान देकर समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के साथ ही सुदंर भविष्य का निर्माण कर सकतें है। इस दौरान सीओ व सीआई ने असामाजिक तत्वों से सतर्क रहते हुए भाईचारे का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। पार्षद सोहनलाल ओझा व मुस्लिम समाज के सलीम बहेलिया, रोशन तेली, उमर हयात असरफी, अमीर खान क्यामखानी, खाजू खान, महबूब भाटी, असगर अली भाटी, सद्दाम तेली सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।





