






बनाया नया संघ, कार्यकारिणी बनाकर नियम तय किए, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में रविवार देर शाम श्रद्धालुओं की बैठक हुई जिसमें पदयात्रा के लिए नए संघ का गठन किया गया। संघ को “आपणो संघ ध्वजा बंधधारी श्रीडूंगरगढ़” नाम दिया गया व अध्यक्ष पद का कार्यभार सर्वसम्मति से पार्षद सोहनलाल ओझा को दिया गया। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी नारायण सोनी को दी गई। संघ में उपाध्यक्ष मनोज सारस्वत व सांवरमल ढाका तथा मंत्री नेमीचंद जांगिड़ व गजानंद प्रजापत, कोषाध्यक्ष बजरंग भार्गव, सहकोषाध्यक्ष केके जांगिड़, प्रचार मंत्री नवरत्न ज्याणी व आनंद भार्गव को दायित्व दिया गया है। संघ के नियम तय किए गए व पहली फेरी के लिए रवानगी 12 सितंबर 2023 को इसी मंदिर प्रांगण में विशेष ज्योत आरती के बाद रवाना होगी। संघ के केके जांगिड़ ने बताया कि प्रति यात्री शुल्क 4100 रूपए होगी तथा अनेक प्रकार की सुविधाएं भी संघ की ओर से दी जाएगी। बैठक में श्रवण तिवारी, बनवारी स्वामी, मुकेश नाई, रामनिवास प्रजापत, मांगीलाल स्वामी, राकेश भार्गव, महावीर शर्मा, बजरंग शर्मा, श्यामसुंदर तावणियां, विमल भार्गव, विकास भार्गव, रामदेव सोनी, हरी प्रजापत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

पूनरासर में अनेक स्थानों पर स्वयंसेवकों ने लगाए पौधे, लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में अनेक स्थानों पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सदस्यों ने पौधे लगाए व उनका संरक्षण कर गांव में हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। 18 जुलाई से जारी इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान गांव के सार्वजनिक स्थान पालाजी महाराज की बाड़ी, श्मशान भूमि में पौधे लगाए जा रहें है। गांव के बुजुर्ग देवनाथ, गोरखनाथ, ओमप्रकाश, मनोज कलवानियां, लालनाथ, लक्ष्मणनाथ, डालूनाथ, रूघनाथ, मनोज पारीक, रामलालनाथ, राजूनाथ, महेंद्र मौजूद रहें व अनेक युवाओं व बच्चों ने सेवा सहयोग दिया।

श्मशान भूमि पर पौधे लगाकर लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में पौधे लगाकर गांव को हरा भरा करने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प युवाओं ने लिया। युवा टीम ने श्मशान भूमि में पेड़ लगाए। इस दौरान दीनदयाल जाखड़, मुखराम शर्मा, रामप्रताप महिया व अर्जुन गोदारा ने अपनी सेवा सहयोग दिया।




