






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। हाइवे पर दो सड़क दुर्घनाओं की पूरी और पुख्ता खबर पढें एक साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
पिकअप टकराई बाइक से, एक चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब पौने ग्यारह बजे गांव सेरूणा के पास हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक पिकअप से मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। पिकअप बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी और मोटरसाइकिल सवार लिखमीसर दिखणादा 25 वर्षीय बुधराम नायक ग्रामीण सड़क से हाइवे पर आ रहा था। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद की टीम ने घायल को 108 एंबुलेंस से पीबीएम रवाना किया।
वहीं देर रात झंझेऊ के पास के कार गाय से टकरा गई। कार दिल्ली से नाल, बीकानेर जा रही थी और इसमें एक जवान का 5 सदस्यीय परिवार सवार था। कार क्षतिग्रस्त हो गई व सभी सवार सुरक्षित थे। हाइवे पेट्रोलिंग एबुंलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद सभी सवारों को सेरूणा तक पहुंचाया।




