May 19, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। नेशनल हाईवे पर स्थित करोड़ों की भूमि के लिए मुकदमेबाजी का दौर जारी है और सोमवार को सिखवाल परिवार के खिलाफ एक और मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी हुलासमल प्रजापत ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी दमयंति देवी, प्रतिष्ठा देवी एवं मेड़ता नागौर के निवासी रामकिशन सिखवाल सहित अन्य 7-8 लोगों के खिलाफ खेत में घुस कर कब्जा करने का प्रयास करने, 20 पट्टियां, तार चोरी करने एवं विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। हुलासमल ने गत 28 जुलाई को की गई इस वारदात के दौरान आरोपी रामकिशन द्वारा उसके गले से सोने की चैन, अंगूठी भी छीन लेने का आरोप लगाया है। हुलासमल ने पुलिस को बताया कि उसने यह भूमि 12 मई 2016 को खरीदी थी और तभी से उसके उपयोग, उपभोग, कब्जे में चली आ रही थी। लेकिन अब आरोपी इस भूमि पर अपना हक जताते हुए जबरन कब्जे का प्रयास कर रहे है।