May 19, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में आगामी 13 अगस्त को सिद्ध महासभा की आम सभा आहुत की गई है। महासभा के महामंत्री रूघनाथ भादू ने बताया कि रविवार को महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईसरनाथ सारण की अध्यक्षता में सामूहिक चर्चा बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासभा उपाध्यक्ष काननाथ कूकणा ने आगामी 13 अगस्त को महासभा की आम बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारीत किया गया। अब 13 अगस्त को होने वाली आमसभा में महासभा के अधिकाधिक संख्या में सदस्यों के शामिल होने के लिए सम्पर्क किया जा रहा है।