May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-01 at 9.03.17 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। आज क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में जसनाथजी के अनुयायी पहुंचे और जयकारे लगाते हुए जयपुर चलो का नारा बुलंद किया। जयपुर में आगामी 19 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाले भव्य जागरण व विश्व प्रसिद्ध अग्निनृत्य के आयोजन में शामिल होने का न्यौता दिया। आयोजक समिति के सदस्य श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव ठुकरियासर, बेनीसर, उपनी, बाना, रीड़ी पहुंचे और विभिन्न जसनाथजी की बाड़ियों में पहुंच कर पोस्टर विमोचन किया। ठुकरियासर में मोहननाथ गोदारा, हेमनाथ गोदारा, सुखनाथ गोदारा, पूर्व सरपंच गोपालनाथ भादू मौजूद रहें व सभी जगहों पर सिद्ध समाज के ग्रामीणों ने आयोजनों में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में जसनाथजी की बाड़ी में हुए आयोजनों में शामिल हुए सिद्ध समाज के नागरिक, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में लगाए जयकारे, शामिल हुए सिद्ध समाज के लोग।