May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। आज गांव बेनीसर में चोरी की बड़ी वारदात हुई जिसमें लाखों के नुकसान की बात पीड़ित ने पुलिस को बताई। 18 वर्षीय मुकेश पुत्र पूर्णाराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके माता पिता आज सुबह 6 बजे कृषि कार्य हेतु खेत चले गए। घर पर उसकी मामा की बेटी बहन थी जो 7 बजे स्कूल चली गई। करीब 8 बजे युवक सीकर से अपने घर पहुंचा तो उसे घर के सारे ताले टूटे हुए मिले। युवक ने माता पिता को सूचना दी तो वे खेत से वापस आए। घर में संभाल की तो पता चला अज्ञात चोरों ने 70 हजार रूपए नगदी, एक सोने की गलसरी, दो सोने की अगुंठी, सोने की चेन, तागड़ी, व चांदी की दो जोड़ी पाजेब चेारी कर ले गए। पुलिस एसआई वीरचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच जारी है। बता देवें बीकानेर से पुलिस की डॉग स्क्वायड व फोरेसिंग टीम भी बेनीसर पहुंची व जांच करते हुए सबुत जुटाए।