May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। मंगलवार को हनुमान धोरा मंदिर में पूर्णिमा का उत्साह श्रद्धालुओं में रहा और बड़ी संख्या में दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जेतासर में आगामी 6 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोश व उत्साह के साथ जयपुर में आयोजित राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन में भाग लिया। आप तीनों खबरें पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में और देखें सभी फोटो।

हनुमान मंदिर में भरा पूर्णिमा का मेला, विशेष ज्योत आरती का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार व पूर्णिमा को हनुमान धोरा मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। मंदिर प्रागंण में पूर्णिमा पर मेले का सा माहौल विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। पंडित शिवभगवान सिखवाल ने विशेष ज्योत आरती की और भजन किर्तन का दौर चलता रहा। परिसर में लगे झूलों का महिलाओं व बच्चों ने जमकर सावन में झूले झुलने का आनंद लिया। महिलाओं ने मंदिर में दीप जलाएं और मन्नतें मांगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में मंगलवार शाम विशेष ज्योत आरती का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने हनुमान मंदिर में जलाए दीप।

जेतासर में होगा रक्तदान का आयोजन, तैयारियां प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत दुलाराम फौजी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके परिजनों द्वारा लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक के बैनर तले 6 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिजन सहित क्लब के सदस्य तैयारियों में जुट गए है। ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन में रविवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक होगा तथा शिविर के प्रचार प्रसार के साथ ही तैयारी प्रारंभ कर दी गई।

कांग्रेसी पहुंचे जयपुर, लिया सेमिनार में भाग। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी दर्शन पर आधारित जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने लिए शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा बिड़ला ऑडोटोरियम जयपुर में राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने गांधीवादी विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जुड़े और गांधी के विचारों को आत्मसात करने की बात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कही। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से विजयराज सेवग, अयूब खान दम्मामी, सोहन महिया, अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोमानी, रमेश व्यास, नानूराम मेघवाल, श्याम पोटलिया, राजन मूंड, ओमप्रकाश गोदारा, सूर्यप्रकाश गुरावा, सन्दीप धनखड़ शामिल हुए।