May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। अपनी काकी सहित उसके नौ बेटों पर अपने व अपने भाई बहनों की जमीन हड़प लेने का आरोप लगाते हुए महिला ने मामला दर्ज करवाया है। सेरूणा थाने में गांव मणकरासर निवासी संतोष पुत्री बन्नानाथ जोगी ने अपनी काकी शांतिदेवी पत्नी शंकरनाथ जोगी तथा इसके पुत्र मनोजनाथ, संजयनाथ, पारसनाथ, दारासिंहनाथ, दिलावरनाथ, सांवतनाथ, ओमनाथ, नरेशनाथ, समुद्रनाथ जोगी के खिलाफ आरोप लगाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 25 साल पहले मौत हो गई और आरोपियों ने जानबूझकर पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर धोखाधड़ी की और परिवादिया व उसकी बहिनों असमान, सावित्री, स्वरूप व मंजू व माता चंद्रावली की संयुक्त खातेदारी के खेत खसरा नंबर 304 तादादी 6.0200 हैक्टेयर रोही माणकरासर में स्थित अपने हिस्से की रजिस्ट्री दिनांक 26 दिसम्बर 2012 को आरोपियों ने अपनी माता शांतिदेवी पत्नी शंकरनाथ जोगी के नाम करवा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।