






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक का उत्साह आज श्रीडूंगरगढ़ अंचल में नजर आ रहा है। गलियों में छात्र रैलियां निकाल रहें है व खेलां रो हैलो है, खेलां में आणो है के नारे लगा रहें है। इस बार पूरे राज्य के 59 लाख खिलाड़ी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में नाम शामिल करने का लक्ष्य भी बनाया गया है। सीबीईओ ओमप्रकाश ने बताया कि हर खिलाड़ी को rajolypic.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर शपथ लेनी है। शहरी ओलम्पिक खेलों के प्रति जागरूकता एवं खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान के विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए रैली निकाली। रूपादेवी स्कूल, राजकीय बालिका विद्यालय सहित गांवो में भी छात्रों ने रैलियां निकाली है। खेल में प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए है।
शहरी ओलम्पिक का उद्घाटन 5 को, कल से मिलेगी ड्रेस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहरी ओलम्पिक खेलों का उद्घाटन 5 अगस्त को सुबह 9 बजे रूपादेवी खेल मैदान में होगा। श्रीडूंगरगढ़ के 5284 पुरूष व महिला खिलाड़ियों की 575 टीमें कब्बडी, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट, खो-खो, बास्केट बॉल, एथेलेटिक्स खेलों में भाग लेगें। शहरी संकुल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने बताया कि सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को दिनांक 3 अगस्त 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ में प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक खिलाड़ियों को ड्रेस वितरित की जाएंगी। मनीष कुमार सैनी ने बताया कि ड्रेस प्राप्त करने के लिए आते समय खिलाड़ियों को जनआधार की मूल प्रति एवं स्व हस्ताक्षरित सत्यापित फ़ोटो प्रति तथा आधार कार्ड की स्व हस्ताक्षरित सत्यापित फ़ोटो प्रति साथ लानी आवश्यक है। आधार कार्ड की फ़ोटो प्रति पर खेल का नाम, टीम आई डी एवं प्लेयर आई डी लिखा होना आवश्यक होगा। ड्रेस लेने से पहले ऊपर दिए गए लिंक पर जाकर शपथ लेनी जरूरी होगी।








