May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ थाने में क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने जेठ के साथ पहुंच कर गांव के ही एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता का पति कमाने के लिए बाहर रहता है गत 31 जुलाई सोमवार की रात करीब 12.45 बजे इसी गांव का निवासी युवक लेखराम मेघवाल विवाहिता को अकेली देख उसके घर में घुस गया एवं उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीडिता ने शोर मचाया तो अन्य लोग आए तो आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडिता ने मंगलवार को थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच प्रोबेशन सब इंस्पेक्टर वीरचंद को सौंपी गई है।