






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का प्रथम चरण 10 अगस्त से प्रारंभ होगा। प्रथम चरण में सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत चिरंजीवी परिवारों की पात्र छात्राओं को फोन दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय मोमासर सहित राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत चिरंजीवी योजना में पात्र छात्राओं को फोन दिए जाएंगे। महाविद्यालय प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि छात्राओं को फोन पर निमंत्रण मिलने पर निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचे और अपना नवीनत्तम पासपोर्ट साईज फोटो, जनआधार कार्ड, व आधार कार्ड की मूल व एक एक फोटोप्रति साथ में लेकर आवें। यदि छात्रा की आयु 18 वर्ष से कम हो तो परिवार के मुखिया का जनआधार के अनुसार लावें। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि शिविर में जाने से पूर्व ये निश्चित कर लेवें कि आपके जनआधार कार्ड में आधार नंबर व मोबाईल नंबर दर्ज हो। बता देवें राज्य सरकार द्वारा निशुल्क फोन वितरण अभियान प्रारंभ होने के प्रथम चरण की ये जरूरी सूचना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र वासियों के लिए है। कालेज में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ साथ 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं, आईटीआई, पोलेटेक्निक कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को, विधवा, एकल नारी पेंशन धारी महिलाओं को, नरेगा में 100 दिन पूरे करने वाली महिलाओं को एवं शहरी रोजगार योजना में 50 दिन रोजगार पूरा करने वाली महिलाओं को भी पहले चरण में मोबाईल मिलेगा। आप सभी क्षेत्र की समस्त खबरों के लिए जुड़े आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
आप भी देखें कि क्या आपको मिलेगा मोबाईल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2023। राज्य सरकार के आईटी विभाग के जितेन्द्र सुथार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिन पात्र 40 लाख महिलाओं को मोबाईल बांटा जाएगा। जिनका चयन कर लिया गया है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर के यह देख सकते है कि उन्हें मोबाईल मिलेगा या नहीं। इस सूची में मोबाईल मिलने वाली महिलाओं में से भी जिनके जन आधार में उनके आधार नम्बर एवं मोबाईल नम्बर अपडेट नहीं है उन्हें ये शिविर शुरू होने से पहले अपडेट करवाने होगें।
https://jansoochna.rajasthan.gov.in/CMS/CheckCMDigitalYojana



